फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Sunni: सुन्नी में ट्रक सतलुज नदी में गिरा, चालक की मौत

Wed, 19 Jun 2024 06:34 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

जिला शिमला के सुन्नी में चाबा के पास एक ट्रक सतलुज नदी में जा गिरा। पुलिस के मुताबिक घटना रात की है। हादसे में ड्राइवर की मौत हो चुकी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुन्नी थाना के तहत चाबा के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत हो गई है। पुलिस को बुधवार सुबह हादसे की सूचना मिली जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। चालक की तलाश के लिए सुंदरनगर से गोताखोर बुलाए थे। कई घंटों की मशक्कत के बाद शव को नदी में गिरे ट्रक के भीतर से ही बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान लीलाधर उर्फ विकास (27) पुत्र छोटेलाल निवासी गांव भलवाणा, तहसील ठियोग जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना रात की है। चालक नित्थर में सीमेंट की सप्लाई छोड़कर सोलन के दाड़लाघाट की ओर जा रहा था। इसी बीच रात 2:30 बजे ट्रक का जीपीएस बंद हो गया।

विज्ञापन


सुबह करीब 7:00 बजे वाहन मालिक की ओर से इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद सुन्नी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि चाबा के पास ट्रक सतलुज में जा गिरा है। इसके बाद पुलिस ने सुंदरनगर से गोताखोरों को बुलाय। नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण सर्च अभियान में गोताखोरों को काफी परेशानी पेश आई। कई घंटों की मशक्कत के नदी में गिरे ट्रक के भीतर से शव बरामद किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव का परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें