फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में सेब से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत, दो लोग घायल

Mon, 28 Aug 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर यहां सलापड़ में जंजैहली से दिल्ली जा रहा सेब से लदा ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भरती करवाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार जंजैहली क्षेत्र से सेब लेकर एक मिनी ट्रक दिल्ली की ओर जा रहा था। इस दौरान रात करीब दो बजे सलापड़ में मोड़ काटते समय तेज रफ्तार के कारण ट्रक सड़क पर पलट गया।

हादसे में ट्रक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए देर रात सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर जांच के उपरांत चिकित्सकों ने ध्यान सिंह पुत्र डोला राम निवासी गांव मरोनी, बगस्याड़ को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जबकि, हादसे में चालक हितेंद्र कुमार व दर्शन लाल गंभीर रूप से घायल हैं। उनका नागरिक अस्पताल में उपचार जारी है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें