फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में हादसा: अचानक ब्रेक फेल होने से सड़क से नीचे गिरी एचआरटीसी बस, चालक सुरक्षित, देखें वीडियो

Sat, 19 Sep 2026 04:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, निरमंड(कुल्लू)।

सार

एचआरटीसी की  बस शनिवार को निरमंड क्षेत्र के थंथल में सड़क से नीचे जा गिरी। यह हादसा बस को साइड करते समय अचानक ब्रेक फेल होने के कारण हुआ।
विज्ञापन
अचानक ब्रेक फेल होने से सड़क से नीचे गिरी एचआरटीसी बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस शनिवार को निरमंड क्षेत्र के थंथल में सड़क से नीचे जा गिरी। यह हादसा बस को साइड करते समय अचानक ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। गनीमत रही कि इस घटना में बस चालक सुरक्षित बच गया। यह बस पिछले दो दिन से थंथल में खराब हालत में खड़ी थी। शनिवार को इसे सड़क से हटाकर किनारे करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए। चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस सड़क से नीचे उतर गई। इसी बीच हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। चालक को किसी तरह की चोट नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय बस के आसपास ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। इससे स्थिति गंभीर होने से बच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने चालक की सुरक्षा सुनिश्चित की।
विज्ञापन




 
विज्ञापन

दुर्घनाग्रस्त एंबुलेंस में आधा घंटा फंस रहा मरीज, हाईवे जाम, व्यवस्था की फूली सांस
 रामपुर शहर में मिनी सचिवालय के सामने शनिवार को दोपहर को एंबुलेंस की बोलेरो गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। यह एंबुलेंस रेफर मरीज को रामपुर के खनेरी अस्पताल ले जा रही थी। हादसे के बाद मरीज को दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस में ही करीब आधे घंटे तक मरीज को तकलीफ झेलनी पड़ी। नेशनल हाईवे-पांच पर जाम की स्थिति बन गई थी। इस दौरान वाहनों को आवाजाही जारी रखने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यातायात को सुचारु करने में व्यवस्था की सांस फूल गई। आधे घंटे के बाद दूसरी एंबुलेंस मौके पहुंची, तब जाकर मरीज को अस्पताल ले जाया गया। हादसे में एंबुलेंस को काफी नुकसान पहुंचा है। यह हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। पीछे से आ रही बोलेरो गाड़ी एंबुलेंस के चालक साइड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी एंबुलेंस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। एंबुलेंस के कलपुर्जे टूटने से स्टीयरिंग ने काम करना बंद कर दिया। बोलेरो गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। एंबुलेंस में निरमंड सिविल अस्पताल से रामपुर के खनेरी अस्पताल को एक बुजुर्ग मरीज रेफर किया था। मरीज को सांस संबंधी समस्या थी। इस बीच हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को संभाला और वाहनों की आवाजाही जारी रखी। एंबुलेंस में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने खनेरी अस्पताल से दूसरी एंबुलेंस मंगवाई, लेकिन उसे मौके पर पहुंचने पर आधे घंटे से ज्यादा का समय लग गया। मरीज को दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर दूसरी एंबुलेंस से खनेरी अस्पताल भेजा गया। बता दें कि मिनी सचिवालय से खनेरी अस्पताल करीब तीन किलोमीटर दूर है। उधर, रामपुर थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें