जिला ऊना के ज्वार में ट्रक और एक निजी बस में जोरदार भिड़ंत हो गए। हादसे में लगभग बस में सवास दस यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। वहीं ट्रक चालक भी हादसे में जख्मी हुआ है। जिन्हें 108 एबुलेंस की मदद से अंब अस्पताल में पहुंचाया गया।
जहां तीन की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। बस में लगभग 40 से 42 यात्री सवार थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद अंब-नादौन राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। जिससे सड़क के दोनों और वाहनों की कतारें लग गई।
बस से नियंत्रण खो बैठा चालक
प्राप्त जानकारी के शनिवार देर शाम एक निजी बस ज्वाला जी से अंब की ओर आ रही थी कि ज्वार के पास सामने से अचानक ट्रक आने के चलते चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे ट्रक से जा टकराई और सड़क पर पलट गई। जिससे बस में सवार लगभग 10 यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गई।
स्थानीय लोग यात्रियों की चीखो पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। वहीं, ट्रक डाईवर विपिन कुमार निवासी हमीरपुर भी बुरी तरह जख्मी हो गया। जिससे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और घायलों को फौरान 108 की मदद से अंब अस्पताल पहुंचाया।
ये हुए हादसे में घायल
जहां ट्रक चालक समेत तीन की नाजुक हाल के चलते ऊना अस्पताल रेफर कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार तेज थी। उधर, एसएचओ ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
घायलों की पहचान विपन कुमार निवासी हमीरपुर, सुदेश मुरादाबाद, मोम्मद अहमद एवं मोहम्मद रफीक निवासी जम्मू, सतीश कुमार निवासी कलोहा, संदीप शर्मा निवासी हमीरपुर, सुधीर शर्मा निवासी कलोहा, मीरा देवी निवासी नदौन, भागो देवी निवासी कलोह, गुरमेल सिंह निवासी ज्वार, कमला देवी निवासी नदौन, सुदेश निवासी मुरादाबाद यूपी के रूप में हुई है।