फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में अब नहीं लुटेंगे किसान, कृषि मंत्री ने लिया संज्ञान

Fri, 14 Aug 2015 10:49 AM IST
विश्वास भारद्वाज/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार सब्जियों के न्यूनतम मूल्य तय करेगी। ‘अमर उजाला अभियान’ ‘मंडी में लूट’ पर कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने कड़ा संज्ञान लिया है। पठानिया ने सचिवालय में कृषि विभाग के अधिकारियों को तलब कर इस मुद्दे पर ठोस नीति बनने के निर्देश दिए। पठानिया ने कहा कि किसान अपनी उपज के सही दामों के हकदार हैं।
विज्ञापन


फुटकर विक्रेताओं को एक तिहाई से अधिक लाभ मिलना तर्कसंगत नहीं है। किसान से पांच रुपये में टमाटर खरीदकर 40 रुपये में बेचना सरासर गलत है। ‘अमर उजाला अभियान’ के माध्यम से किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया गया।

‘अमर उजाला’ ने खेत से लेकर मंडी तक किसान की हर हर परेशानी की रिपोर्ट समाचार के माध्यम से पेश किए। थोक मंडियों में हो रही लूट से लेकर मुनाफाखोरों की मनमानी तक हर पहलु को खबरों के माध्यम से उठाया गया। उपभोक्ताओं के हितों के लिए जिला प्रशासन की राय से लोगों को अवगत करवाया।
विज्ञापन


कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने कहा कि ‘अमर उजाला’ के माध्यम से किसानों के साथ हो रही ज्यादती की सूचना मिली है। विभागीय अधिकारियों को इस संदर्भ में नीति बनाने के आदेश दिए हैं। इस मुद्दे से संबंधित कई बिंदुओं पर विभाग विचार कर रहा है। किसानों को उनके उत्पादों पर लाभ दिलाएंगे। किसान से खरीदी सब्जी का रिटेलर को एक तिहाई से अधिक लाभ नहीं मिलना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें