फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABVP: देश भर में एक करोड़ पौधे रोपेगी एबीवीपी, राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने दी जानकारी

Mon, 30 May 2022 06:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में संगठन के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एबीवीपी इस बार 15 अगस्त को देश भर के दो लाख गांवों में तिरंगा फहराएगी। देश भर में सेल्फी विद कैंपस यूनिट अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) देश भर में करीब एक करोड़ पौधे रोपेगी। इसके लिए पर्यावरण दिवस पर पांच जून से वृक्ष मित्र बनाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा। एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में संगठन के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एबीवीपी इस बार 15 अगस्त को देश भर के दो लाख गांवों में तिरंगा फहराएगी। देश भर में सेल्फी विद कैंपस यूनिट अभियान चलाया जाएगा। एबीवीपी के मुखपत्र छात्र शक्ति पंजीकरण को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। त्रिपाठी ने सरकारों के राज्य विश्वविद्यालयों में बढ़ते हस्तक्षेप को रोकने की मांग की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्यों में लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्तियों की परीक्षा में गड़बड़ी हो रही है। एबीवीपी ऐसे मामलों की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेगी। खालिस्तानी गतिविधियों को रोकने की मांग भी बैठक में उठी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के प्रस्ताव में एबीवीपी का मत है कि शिक्षा नीति को पूरे देश भर में लागू किया जाए। कुछ राज्यों ने इसे लागू न करने का निर्णय लिया है, इससे उन राज्यों के विद्यार्थी पिछड़ जाएंगे। बैठक में तमिलनाडु की छात्रा लावण्या के न्याय की लड़ाई को जारी रखने का निर्णय हुआ। त्रिपाठी ने कहा कि बैठक में उक्रेन से मेडिकल विद्यार्थियों की केंद्र सरकार की ओर से करवाई गई सुरक्षित वापसी, विदेशों में छिपे वित्तीय अपराधियों, नॉर्थ ईस्ट सीमाओं पर मुस्तैदी बढ़ाए जाने की सराहना की गई। बैठक में गैंगरेप मामले में टीएमसी नेता के बयान की निंदा की गई। 

बैठक में छात्र संघ चुनाव करवाने की उठी मांग 
 राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि एबीवीपी हमेशा छात्र संघ चुनाव करवाने की पक्षधर रही है। हरियाणा, मध्य प्रदेश में आंदोलन कर अप्रत्यक्ष चुनाव करवाए गए। एबीवीपी छात्र संघ चुनाव बहाली को संघर्ष जारी रखेगी। कॉलेज कैडर की भर्ती में साक्षात्कार के सौ अंक आधार पर चयनित करने  के नियम के जवाब में त्रिपाठी और एबीवीवी के प्रांत मंत्री विशाल वर्मा ने कहा कि एबीवीपी भर्ती में पारदर्शिता बरते जाने की मांग करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें