फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फीस बढ़ाने के विरोध में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि में कुलसचिव का किया घेराव
विज्ञापन

एचपीयू प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में विद्यार्थियों ने सोमवार को फीस वृद्धि और विश्वविद्यालय पुस्तकालय में सस्ते दामों पर चल रही प्रिंटिंग और नोट्स की दुकान बंद करने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया तथा कुलसचिव का घेराव भी किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन में 500 से अधिक छात्र शामिल रहे। एबीवीपी इकाई मंत्री सुशील शर्मा ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में पहले ही छात्रों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, इसके बावजूद प्रशासन फीस बढ़ाने जैसे फैसले ले रहा है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय परिसर में कम दरों पर प्रिंटिंग, बाइंडिंग और नोट्स उपलब्ध होने से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को राहत मिलती है, लेकिन प्रशासन ने इसे बंद करने का निर्णय छात्रों के हितों के खिलाफ है। लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों के साथ मिलकर इस फैसले के विरोध में धरना दिया और प्रशासन से निर्णय वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। छात्रों ने विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भी सवाल उठाए। परिषद का कहना है कि एक ही प्रोफेसर को जैव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, पुस्तकालय विज्ञान और फोरेंसिक साइंस सहित चार विभागों की जिम्मेदारी दी है जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। परिषद ने मांग की कि संबंधित प्रोफेसर की जगह सक्षम व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी जाए। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी छात्रों के हितों के खिलाफ निर्णय लिए गए तो संगठन व्यापक आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें