फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: निगम की 80 बसें चुनाव ड्यूटी पर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पंचायतीराज संस्थाओं के तीन चरणों में हो रहे चुनाव में 26 मई को होने वाले मतदान के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की 80 से अधिक बसें पोलिंग पार्टियों को लाने ले जाने के लिए लगाई गई हैं। इससे सोमवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ रूटों पर बस सेवा प्रभावित रही। हालांकि सुबह नौ बजे से पहले ही शहरी, तारादेवी और यूनिट तीन के इन तीनों डिपो की बसें ब्लॉक से पोलिंग बूथ के लिए सामग्री और पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने का कार्य कर लौट आई थीं। इससे अधिकतर बसें अपने तय रूटों पर भेजी गईं। शिमला शहर के सिटी ऑपरेशन यूनिट दो, तीन और तारादेवी यूनिट से करीब 80 बसें पोलिंग पार्टियों और सामग्री को ले जाने के लिए लगाई गई हैं। इन बसों में सबसे अधिक तारादेवी डिपो की है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के डिविजनल मैनेजर देवा सेन नेगी कहा कि तीन चरणों में हो रहे चुनाव के कारण इस बार पोलिंग पार्टियों के लिए बसें भी कम लगी हैं। इसमें जो लगी हैं, वो नजदीक पोलिंग बूथ होने से समय से वापस लौट आईं और उन्हें रूटों पर चलाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें