फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केरल में छात्र की हत्या पर एबीवीपी का धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि परिसर में नारेबाजी, एसएफआई पर लगाया आरोप
विज्ञापन

सरकार ने एसएफआई को प्रतिबंध करने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने केरल के वायनाड में पशु चिकित्सक का कोर्स कर रहे छात्र की रैगिंग और उसकी हत्या के विरोध में शनिवार को विवि में प्रदर्शन किया।

इकाई अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि पशु चिकित्सक का कोर्स कर रहे द्वितीय वर्ष के सिद्धार्थ की रैगिंग कर उसे यातनाएं देकर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने छात्र की रैगिंग और हत्या करने का आरोप एसएफआई पर लगाते हुए सरकार से एसएफआई वामपंथी छात्र संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। आरोप लगाया कि जहां भी वामपंथ बचा है, वहां इसी तरह से कॉलेज परिसरों में हिंसा की घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव कुमार ने कहा कि वामपंथियों का इतिहास रक्त रंजित रहा है। शिक्षण संस्थानों के परिसरों में हिंसा फैलाकर भय का माहौल बनाने का प्रयास होता है। इससे परिसरों में तनाव होने के साथ ही छात्रों की सुरक्षा खतरे में रहती है। वामपंथ आज विश्व में वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहा है। कहा कि केरल के वायनाड जिले के पूकोडे स्थित केवीएएसयू में दूसरे वर्ष के छात्र सिद्धार्थ की एसएफआई गुंडों ने रैगिंग की और उसे प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर दी। छात्र को निर्वस्त्र कर बेल्ट से हमला कर एक कमरे में बंद कर दिया गया और खाना नहीं दिया। 18 दिन से अधिक हो गए हैं और अभी तक केरल पुलिस ने हत्या के इस मामले की निष्पक्षता से जांच नहीं की। दोषियों को बचाने का प्रयास कर उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने केंद्र और केरल की सरकार से इस रैगिंग और हत्या मामले में जो भी लोग संलिप्त हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें