फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला, पुलिस के साथ गहमागहमी

Sat, 07 Sep 2019 08:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की मंडी इकाई ने शिक्षा बंद के आह्वान पर शनिवार सुबह कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया। विद्यार्थियों को गेट के बाहर ही रोक दिया गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही कॉलेज प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंचे। काफी देर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ गहमागहमी के बाद गेट खुलवाया। इस दौरान कुछ देर के लिए कॉलेज का माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। 

एबीवीपी का दावा है कि पूरा दिन शिक्षा बंद रही। विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया। इकाई सचिव विशाल राणा ने कहा कि मांगों को लेकर एक महीने से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रशासन और सरकार को ज्ञापन भेज चुके हैं। अभी तक न तो सरकार और न ही प्रशासन ने उनकी सुनी है।
विज्ञापन


इस कारण शनिवार को कॉलेज कैंपस में शिक्षा पूर्ण रूप से बंद कर दी है। मंडी कॉलेज में न बस पास काउंटर है और न ही पार्किंग की व्यवस्था है। अन्य सुविधाओं की भी दरकार है। जिले के कई कॉलेजों में एबीवीपी ने मांगों को लेकर हल्ला बोला। मांगें न माने जाने पर विधायकों और मंत्रियों को चेताया।

विज्ञापन

सुंदरनगर कॉलेज में शनिवार को  कक्षाओं का बहिष्कार

- फोटो : अमर उजाला
 एबीवीपी की सुंदरनगर इकाई ने मांगों को लेकर सुंदरनगर कॉलेज में शनिवार को कक्षाओं का बहिष्कार किया। इस दौरान शिक्षा बंद रखी। इकाई अध्यक्ष अंकुश वर्मा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने अपनी मांगों को लेकर जारी आंदोलन के तहत शनिवार को शिक्षा बंद रखी। परिषद की सरकार से मांग है कि केंद्रीय छात्र संघ के चुनाव बहाल किए जाएं, परीक्षा परिणाम में अनियमितताओं को खत्म किया जाए। इस मौके पर जिला संयोजक सचिन चौधरी, जिला सोशल मीडिया प्रमुख अविनाश, उपाध्यक्ष सिद्धांत, पुष्पराज, छात्रा प्रमुख मोनिका, विनय, इंद्र, गोपाल, नरेश, नीतीश, राहुल सोनी, नेहा, इशिका, अनिल, गुरमीत, अंबिका, मोनिका, अंचल, सपना, दीपक, वर्षा व सौरभ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह हैं मुख्य मांगें
- कॉलेजों में फीस वृद्धि को कम दिया जाए 
- रिक्त शिक्षकों तथा गैर शिक्षकों के पद भरें
- जरूरतमंद कॉलेजों को स्थायी परिसर उपलब्ध हो
-  मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए
- शिक्षा के व्यापारीकरण पर रोक लगाई जाए 
- क्लस्टर विवि मंडी के परिसर का निर्माण किया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें