फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में लावण्या मामले में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ABVP aggitaion in HPU
विज्ञापन
आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आग्रह, बोले, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना कानूनी जुर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने धर्मांतरण के लिए बनाए दबाव के कारण छात्रा लावण्या द्वारा की आत्महत्या मामले में विवि में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एबीवीपी नेताओं ने तमिलनाडु सरकार पर छात्रा को प्रताड़ित करने वालों को बचाने के गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन में इकाई अध्यक्ष आकाश नेगी ने कहा कि जनवरी में तमिलनाडु के तंजावुर जिले के एक स्कूल में हुई इस घटना में छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। आकाश ने कहा कि लावण्या के आत्महत्या की इस दुखद घटना से अंदर जबरन धर्मांतरण करवाए जाने का प्रोपोगेंडा उजागर हुआ। कहा कि छात्र की आत्महत्या के लिए स्कूल प्रशासन जिम्मेदार है। कहा कि बीते सप्ताह तमिलनाडु में विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता लावण्या को न्याय दिलवाने के लिए प्रदर्शन किया तो वहां की तानाशाह सरकार ने आंदोलन को कुचलते हुए विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी सहित 37 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। एक बेटी को न्याय दिलवाने के इस संघर्ष को एबीवीपी जारी रखेगी। कहा कि यदि तमिलनाडु सरकार ने इन मांगों को पूरा न किया तो एबीवीपी के पूरे देश भर के कार्यकर्ता तमिलनाडु में जा कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें