फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष ने जीता शिमला हॉट वेदर टीटी का खिताब

Wed, 30 Jul 2014 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिवसयीय हॉट वेदर टेबल टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबलों में एकल पुरुष वर्ग में हरियाणा के आयुष ने शिमला एजी ऑफिस के आधिश राणा को हराकर खिताब जीता। महिला एकल में दिल्ली की सान्या सहगल ने एफसीआई की नादिया सैणी को हराया।
विज्ञापन


यूथ फाइनल मुकाबले में आशिता जैन सीडब्लूसी दिल्ली ने चंडीगढ़ की मेघना, लड़कों में सोनीपत के पियुश तयाल ने दिल्ली के पियुश प्रसाद को मात दी। पुरुषों के वेटर्न वर्ग में शिमला के जसवंत गांगटा ने लुधियाना के मनमीत सिंह को हराया।

युगल मुकाबलों में दिल्ली के पियुश-देव की जोड़ी ने हरियाणा के आयुष-नीरज की जोड़ी को शिकस्त दी। अंडर-10 किड्स में चंडीगढ़ के कृष गुप्ता ने सिरसा के विशा गुलाटी, अंडर-12 गर्ल्स में हरियाणा की पूनम रोहिला ने चंडीगढ़ की वसुंधरा को मात दी।
विज्ञापन


अंडर-12 ब्वॉयज में दिल्ली के अंश अग्रवाल ने हरियाणा के अंशु, अंडर-15 गर्ल्स में हरियाणा की अंजली रोहिला ने कांगड़ा की आंचल को हराया। ब्वॉयज अंडर-15 में हरियाणा के गुरंग शकरेजा ने दिल्ली के कबीर चौधरी को पराजित किया।

लड़कियों में जालंधर की नेहा पटियाल ने दिल्ली की वरनाली श्रीवास्तव। अंडर-18 लड़कों में आयुष त्याल सोनीपत ने दिल्ली के पियुश प्रसाद को हराया। जिला टेबल टेनिस संघ के प्रेस सचिव सोमू रे ने बताया कि प्रतियोगिता में हिमाचल सहित चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली और अन्य राज्यों के 256 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें