फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मशोबरा ब्लॉक के 56 स्कूलों में भरे जाएंगे आया-हेल्पर के पद

विज्ञापन
विज्ञापन
चक्कर में आज होंगे सभी पदों के साक्षात्कार
विज्ञापन

बागथल, बल्देयां, बलोग, भलावग स्कूल में भी होगी भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। मशोबरा ब्लॉक के 56 प्राथमिक स्कूलों में आया और हेल्पर के पद आउट सोर्स से भरे जाएंगे। इसके लिए एसएंडबी मैन पॉवर वेंचर कंपनी के चक्कर शिमला कार्यालय में 16 जनवरी को साक्षात्कार होंगे।

आउट सोर्स कंपनी के संचालक संजीव शर्मा ने बताया कि यह वॉक इन इंटरव्यू उन महिलाओं के लिए रखे हैं जो बीते वर्ष इन पदों के लिए फार्म नहीं भर पाई थीं। जिले के राजकीय प्राथमिक स्कूल बागथल, बल्देयां, बलोग, भलावग, भरांडी, भराड़िया, भड़ेच, बोह, बड-पड़थाना, चमियाणा, चरैन, छकरयाल, छाल्ली में आया और हेल्पर के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा छराबड़ा, चिखर, डाबरी, देवठी, धाली, डुमैहर, धाली, डुब्लु, डूंगा गांव, दुर्गापुर, गवाई, घड़ेच, गुम्मा एक, जनेडघाट, जटोली, जुन्गा, खैरधाला, कंडा, कयाणा, कोगी, कोट, कोटी, कूफरी, कूफटू, मालनशील, मूलकोटी, मुंडाघाट, नाला, नीन, नेहरा, नोंहा, ओडू, पुराना जुन्गा, पैंदली, पटगैहर, पीरन, शैनल, शलोठ, शाठली, ठूंड करोली, टिक्कर, कथोग और टिक्कर कोहान स्कूल में भी यह पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



साक्षात्कार केवल औपचारिकता : भाजपा
भाजपा के जिला प्रवक्ता जितेंद्र भोटका और सक्षम गुड़िया बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष रूपा शर्मा तथा शशांक अत्री ने कहा कि आउट सोर्स पर आया और हेल्पर रखने के लिए इंटरव्यू लेकर केवल औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। बीते साल भी ऐसे साक्षात्कार लेकर कंपनी ने करोड़ों रुपये इकट्ठा किए थे। इन पदों की सूची संबंधित क्षेत्र के मंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जा रही है। इनके द्वारा ही चयन किया जाएगा। इसी तरह पटवारी के पद के लिए 800 रुपये आवेदन फीस रखकर गरीब परिवार के शिक्षित युवाओं का गला घोंटा जा रहा है। सरकार के मंत्री आपसी में लड़ाई में व्यस्त हैं और प्रदेश का नाश हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें