फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रय का सीएम पर हमला, कहा- दादा के एहसानों को भूल गए वीरभद्र

Wed, 18 Oct 2017 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पंडित सुखराम के पौत्र आश्रय शर्मा ने बयान जारी कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर तीखा हमला बोला है। आश्रय शर्मा ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने पुत्रमोह में कांग्रेस पार्टी का बेड़ा गर्क कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने पंडित सुखराम को यह कहकर सीएम बनाने से इंकार किया था कि वीरभद्र सिंह को इसके लिए चुना जा चुका है। उन्होंने कहा कि उनके दादा पंडित सुखराम ने वीरभद्र सिंह को अपनी गाड़ी में घुमाकर नई पहचान दिलाई थी।

उन एहसानों को भुलाकर वीरभद्र सिंह पंडित सुखराम और उनके ही परिवार का अपमान करने में लगे रहे। राहुल गांधी की रैली से भी पंडित सुखराम को दूर रखने को कहा गया।
विज्ञापन


इस प्रकार के अपमान से आहत होकर ही पंडित सुखराम और उनके परिवार ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। आश्रय शर्मा ने कहा कि उनके परिवार को भाजपा में पूरा मान-सम्मान मिला।

वे कांग्रेस से आहत होकर भाजपा में आए हैं। उन्होंने कहा कि अब भाजपा का दामन थामा है तो उसके लिए पूरे तन-मन से काम करेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों को विश्वास दिलाया कि जो मान-सम्मान उन्हें पहले मिलता था, वही मान-सम्मान उन्हें आगे भी मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें