परिवार की जिम्मेदारी और त्योहारी सीजन के चलते वह स्पोर्ट्स किट खरीदने में असमर्थ हैं। बेटी ब्लॉक से लेकर राज्य स्तरीय खेलों में अपना परचम लहरा चुकी है। राज्य स्तरीय खेलों में सिंगल में उपविजेता जबकि डबल्स मुकाबले में थर्ड रनरअप रही हैं। इसी की बदौलत इनका चयन हिमाचल की टीम में गुजरात के अहमदाबाद में होने वाली राष्ट्रीय खेलों के लिए हुआ है। पिता दिनेश ने बताया कि बेटी को स्पोर्ट्स किट की कमी खल रही है। इस कारण उन्हें मुश्किलें आ रही हैं। कोच राकेश कुमार ने बताया कि आरुषि काफी होनहार है। उसकी हर संभव मदद की जा रही है, ताकि वह अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान केंद्रित कर सके।