फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में आरती और निबंध लेखन में निकिता रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में किया आयोजन, काव्य लेखन प्रतियोगिता में क्षितिज ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन

रील मेकिंग स्पर्धा में नवीन, मधु और देवराज छाए
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी शिमला के राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में साहित्य, कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कॉलेज की हिंदी साहित्य परिषद और नेहरू युवा केंद्र शिमला के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस आयोजन में विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का महत्व, उपयोगिता और सांस्कृतिक विरासत से परिचित करवाया गया। समारोह में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में आरती शर्मा, तान्या और निकिता ने पहले तीन स्थान हासिल किए। काव्य लेखन प्रतियोगिता में क्षितिज, निकिता वर्मा, प्रियंका और निबंध लेखन में निकिता गुप्ता, हर्ष, भावना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में अंकुश कुमार प्रथम, नवीन कुमार द्वितीय और मिशन ने तृतीय स्थान हासिल किया। रील मेकिंग प्रतियोगिता में नवीन ने पहला, मधु ने दूसरा और देवराज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व संगीत विभाग के विद्यार्थियों की सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ शुरू हुए समारोह में छात्र-छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य, पहाड़ी नाटी और रैट्रो डांस की प्रस्तुतियां देकर रंग जमाया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. जीतेंद्र वर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और हिंदी भाषा का ऐतिहासिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक महत्व बताया। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और आत्मा है। डॉ. रीना डोगरा ने बताया कि प्रतियोगिताओं में 80 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि प्राचार्य डाॅ. गोपाल चौहान ने शिक्षकों और हिंदी साहित्य परिषद के विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की। प्रतियोगिताओं के आयोजन में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. पीडी कौशल, प्राणी शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. शालिनी चौहान और वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अनुप्रिया शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में नेहरू नेहरू युवा केंद्र शिमला के डॉ. विपिन और अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. राकेश शर्मा भी मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्यातिथि डाॅ. गोपाल चौहान ने पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें