शिमला। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर कालका मंदिर सरघीण में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। प्रवचनकर्ता आचार्य मनीष शर्मा श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। यह कथा 22 से 28 सितंबर तक रोजाना दोपहर एक से शाम 4 बजे तक सुनाई जाएगी। मंदिर में कथा सुनने आए भक्तों को शाम 4 बजे भंडारा परोसा जाएगा। शाम 7 से लेकर रात 10 बजे तक आरती और भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। संवाद