आम आदमी पार्टी की शिमला जिला की बैठक छह मार्च को पार्टी मुख्यालय कसुम्पटी में होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव डॉ राजन सुशांत करेंगे। बैठक में शिमला शहरी, ग्रामीण, कसुम्पटी, ठियोग विधानसभा के पदाधिकारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
शिमला जिला के संयोजक एनडी शर्मा ने बताया कि पार्टी प्रदेश के गांव गांव में जाकर सदस्यता अभियान के साथ साथ जनसभाएं आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करेगी।