आम लोगों की आवाज बनने के लिए हिमाचल के नंबर वन अखबार ‘अमर उजाला’ ने ‘आपकी आवाज’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत रविवार को एसडी स्कूल गंज बाजार में लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी।
नगर निगम के लोअर बाजार, राम बाजार, कृष्णानगर और जाखू वार्ड के लोग इस दौरान अपनी समस्याएं रख सकेंगे। एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर आप 06 मार्च दोपहर दो बजे गंज बाजार पहुंचें। आपके गली, मोहल्ले और क्षेत्र की समस्याओं को सुनने के लिए अमर उजाला की टीम न सिर्फ आप तक पहुंचेगी बल्कि अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर इन समस्याओं का मौके पर समाधान कराने की भी कोशिश की जाएगी।
हमारे नए अभियान ‘आपकी आवाज’ के तहत हर रविवार को नगर निगम के चिन्हित वार्डों में अमर उजाला के प्रतिनिधि आपसे रूबरू होंगे और लंबित पड़ी समस्याओं का हल करवाने का प्रयास करेंगे। हम सिर्फ माध्यम होंगे आप सीधी बात अधिकारियों के सामने रख सकते हैं।
जिन बड़ी समस्याओं का समाधान अधिकारी करने में असमर्थ होंगे, उन्हें जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विधायक, मंत्री या सरकार के समक्ष भी उठाया जाएगा। अमर उजाला का एकमात्र ध्येय आपको बेहतर मंच देकर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना है। अगर आप भी चाहते कि हमारी टीम आप तक पहुंचे और आपकी समस्याएं सुनें तो हमसे संपर्क करें।