फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सत्ता में आए तो देंगे 11 हजार न्यूनतम मासिक मजदूरी'

Tue, 03 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
विज्ञापन
सुशांत ने कहा कि प्रदेश की जनता को कांग्रेस तथा भाजपा की मनमानी से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डा. राजन सुशांत ने कहा कि प्रदेश की जनता को कांग्रेस तथा भाजपा की मनमानी से निजात दिलाई जाएगी। पार्टी विस चुनाव में पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। प्रदेश में आप सत्ता में आई तो दिल्ली की तर्ज पर न्यूनतम मासिक मजदूरी 11 हजार रुपये की जाएगी।
विज्ञापन


सुशांत बरमाणा में रविवार देर पार्टी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि सरकार झूठी घोषणाएं कर लोगों को गुमराह कर रही है। स्कूलों में अध्यापकों तथा अस्पतालों में चिकित्सकों का टोटा है। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत से आम लोग समस्याओं की चक्की में पिस रहे हैं।

दोनों राजनीतिक दलों की अंदरखाते मिलीभगत है। माननीयों के वेतन-भत्तों में बेतहाशा वृद्धि के प्रस्ताव को सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से शीघ्र पारित करना इसका जीता जागता प्रमाण है। बेरोजगारों, मजदूरों और किसानों के प्रति न तो कांग्रेस सरकार गंभीर है और न ही भाजपा सरकार थी।
विज्ञापन


इस दौरान जिला संयोजक अमर सिंह चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता डा. टीपी पांडे, जोन प्रभारी शेर सिंह ठाकुर, मीडिया प्रभारी भगवंत सिंह, सतीश शर्मा, कपिल शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा तथा मस्तराम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें