फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भ्रष्टाचार चरम पर, एक-दूसरे को बचा रहे धूमल-वीरभद्र'

Sat, 07 May 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सुशांत ने कहा कि हिमाचल में भी दिल्ली की तरह हिमाचल डायलॉग बनेगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक राजन सुशांत ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एक-दूसरे को बचाने में लगे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, जबकि लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। प्रदेश में मध्य अवधि चुनाव कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


जिसमें दोनों दल राजी भी हो जाएंगे। नाहन में आम आदमी पार्टी की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद सुशांत नाहन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में वर्ष 2017 में चुनाव होंगे। इसी के मद्देनजर हिमाचल में भी चुनाव की तैयारी चल रही है।

उन्होंने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का वर्चस्व रहेगा। दिल्ली में जो कांग्रेस की स्थिति हुई है, पंजाब में वही स्थिति भाजपा की होगी। उन्होंने प्रदेश की जनता से आग्रह किया कि वे मध्य अवधि चुनाव के लिए तैयार रहें। पार्टी प्रदेश में एकजुट है।
विज्ञापन


जिला स्तर और विधानसभा स्तर पर पार्टी की कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। आप ने प्रदेश में कुल 19 संगठनात्मक जिले बनाए हैं, जिनमें से 68 में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। 68 में से 61 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का संगठन खड़ा है।

अब बूथ स्तर पर भी पार्टी की कार्यकारिणी गठित की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि सिरमौर में ऊपर से कोई नेता नहीं थोपा जाएगा। जब भी विधानसभा चुनाव होंगे, यहीं के नेता को तरजीह दी जाएगी। सुशांत ने कहा कि हिमाचल में भी दिल्ली की तरह हिमाचल डायलॉग बनेगा।

इसके तहत चुनावी घोषणा पत्र में उन्हीं वादों को शामिल किया जाएगा जो पूरे किए जा सकें। घोषणा पत्र में घोषणा के साथ बाकायदा यह भी तय किया जाएगा कि इसके लिए बजट कहां से आएगा। उन्होंने कहा कि 17 मई को मंडी में पार्टी का विशाल सम्मेलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें