फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में शूटिंग के लिए शिमला आएंगे आमिर खान

Tue, 31 Dec 2019 01:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए नए साल में शिमला आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग यूनिट शिमला में बर्फबारी का इंतजार कर रही है। बर्फबारी होते ही शूटिंग की डेट फाइनल कर दी जाएगी। शिमला शहर के अलावा कुफरी और नारकंडा में फिल्म की शूटिंग होगी। कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर भी शूटिंग की योजना है।

विज्ञापन


फिल्म में आमिर खान के साथ अभिनेत्री करीना कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में आमिर खान सरदार के गेटअप में नजर आएंगे। आमिर और करीना ने फिल्म 3 इडियट्स और तलाश में साथ काम किया है। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। फिल्म साल 2020 में क्रिसमस पर रिलीज होगी। साख बात यह है कि फिल्म को प्रोड्यूस भी आमिर खान ही कर रहे हैं। अतुल कुलकर्णी की ओर से लिखित इस फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन है।

जनवरी फरवरी में रिलीज होंगी शिमला में शूट हुई तीन फिल्में
नए साल पर पूरी दुनिया फिल्मी परदे पर शिमला और किन्नौर की खूबसूरती देखेगी। 3 जनवरी को फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ और 11 जनवरी को ‘सेटेलाइट शंकर’ रिलीज होने जा रही है। इनकी शूटिंग शिमला, नालदेहरा, मशोबरा और किन्नौर के सांगला, छितकुल में हुई है।
विज्ञापन


फरवरी में किन्नौर में शूट हुई इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आजकल 2’ रिलीज होगी। लाइन प्रोड्यूसर दीपक भागड़ा और मनु सूद ने बताया कि इन फिल्मों के जरिये देश और दुनिया के दर्शक शिमला और किन्नौर की खूबसूरती को बड़े पर्दे पर देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें