आम आदमी पार्टी ने सोलन में भाजपा युवा मोर्चा के नेता के बयान की कड़ी निंदा की है। पार्टी प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ता देख भाजपा बौखला गई है। युवा नेता अपने केंद्रीय आकाओं की संकीर्ण मानसिकता के प्रभाव से ग्रसित लगते हैं, जिसके चलते वग समाज को धर्म के नाम पर बांटने का कार्य कर रहे हैं। केजरीवाल ने विधानसभा में क्या गलत कहा कि कश्मीर फाइल्स को यू ट्यूब पर डाल देना चाहिए, ताकि सब निशुल्क देख सकें। भाजपा इस पर ओछी राजनीति कर रही है और धर्म के नाम पर देश को बांटना चाहती है। शर्मा ने कहा कि पार्टी पूरी तरह कश्मीरी पंडितों के साथ खड़ी है और उनका दर्द भली-भांति जानती है। उधर, आप कार्यालय में नवनियुक्त सह प्रभारी सरदार कुलवंत सिंह का स्वागत भी किया गया।