फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आएंगे शिमला, जनता से करेंगे संवाद

Mon, 16 May 2022 07:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया है कि भाजपा सरकार की स्कूल विरोधी नीतियों को लेकर कल शिमला में जनता से संवाद होगा। भाजपा सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का मजाक बना दिया है। भाजपा सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने पर तुली है। 
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शिक्षा व्यवस्था पर जनता से संवाद करेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। उनका दोपहर को पहुंचने का कार्यक्रम है।  सिसोदिया ने ट्वीट किया है कि भाजपा सरकार की स्कूल विरोधी नीतियों को लेकर कल शिमला में जनता से संवाद होगा। भाजपा सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का मजाक बना दिया है। भाजपा सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने पर तुली है। 

विज्ञापन


उधर, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक आईडी भंडारी ने प्रेसवार्ता में कहा कि सिसोदिया प्रदेश में शिक्षा की खराब होती हालत पर जनता से संवाद करेंगे। कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है। भाजपा नेता दावा करते हैं कि हिमाचल शिक्षा क्षेत्र में देश में दूसरे नंबर पर है। वास्तविक स्थिति यह है कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की हालत दयनीय है। अच्छी शिक्षा के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। प्रदेश कागजों में ही दूसरे नंबर पर है। मुख्यमंत्री के जिले में 26 स्कूलों पर ताले लटके हैं। छात्रों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। बिना टाट पट्टी खुले आसमान के नीचे छात्रों को पढ़ाया जा रहा है। वहीं, पार्टी प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि शिमला शहर में कई ऐसे स्कूल भवन हैं, जो जर्जर हालत में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें