फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पांच व 15 साल की उम्र में बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य, स्कूलों में लगेंगे विशेष शिविर

Mon, 23 Nov 2026 08:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के नियमों के अनुसार पांच और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) करवाना होता है। 
विज्ञापन
आधार कार्ड( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों के आधार कार्ड में दर्ज बायोमेट्रिक जानकारी को समय पर अपडेट करवाना जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के नियमों के अनुसार पांच और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) करवाना होता है। इसके तहत बच्चों के फिंगरप्रिंट, आंखों की पुतलियों (आइरिस) और चेहरे से संबंधित पहचान की जानकारी दोबारा दर्ज की जाती है। हिमाचल प्रदेश में अभिभावकों को राहत देते हुए यूआईडीएआई ने पांच से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए यह सुविधा 30 सितंबर 2027 तक निशुल्क कर दी है। इस अवधि में बायोमेट्रिक अपडेट करवाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन


बच्चों की बढ़ती उम्र के साथ उनके शारीरिक लक्षणों में बदलाव होता है। इसका असर फिंगरप्रिंट और आइरिस जैसे बायोमेट्रिक विवरण पर भी पड़ सकता है। ऐसे में पुराने रिकॉर्ड से पहचान सत्यापित करने में परेशानी हो सकती है। समय पर अपडेट करवाने से आधार प्रमाणीकरण आसान होगा और छात्रवृत्ति, स्कूल-कॉलेज में दाखिले, प्रतियोगी परीक्षाओं सहित आधार आधारित सेवाओं का लाभ लेने में दिक्कतों से बचा जा सकेगा। बच्चों की सुविधा के लिए स्कूलों में विशेष आधार अपडेट शिविर लगाए जाएंगे। अभिभावक शिविरों की तारीख और समय की जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य या प्रशासन से ले सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी आधार सेवा केंद्र या अधिकृत आधार केंद्र पर भी बायोमेट्रिक अपडेट करवाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें