फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में शिकार करने गए थे, मगर दोस्त पर ही चला दी गोली, मौत

Thu, 02 Feb 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के हमीरपुर जिले के पुलिस थाना सदर के अंतर्गत कसीरी जंगल में शिकार के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक गगन कुमार उर्फ अवतार पुत्र प्रेम सिंह निवासी बटोली कांगड़ा मंगलवार शाम करीब पौने छह बजे दोस्तों के साथ शिकार खेलने कसीरी के जंगल में गया था। शिकार के दौरान शाम करीब पौने छह बजे अचानक गोली चलने से गगन कुमार घायल हो गया।
विज्ञापन

भाई के साथ मोटर गैरेज चलाता था मृतक युवक

गगन को सिर और पेट के पास गोली लग गई। इसके चलते गगन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जैसे ही गगन के साथियों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शिकार

पर गए गगन कुमार के करीब आधा दर्जन साथियों से पूछताछ शुरू कर दी है। गगन कुमार सालों से कोहली में अपने भाई के साथ मोटर गैरेज चला रहा था। एएसपी डॉ. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में मृतक के साथियों से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें