फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी सजा रंगों, कल्पनाओं और रचनात्मकता की दुनिया का संसार

विज्ञापन
विज्ञापन
टेवरन हॉल में दो दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी शुरू
विज्ञापन

2 हजार से 35 हजार रुपये तक की कलाकृतियां प्रदर्शित

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में बुधवार को दो दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें कला प्रेमियों को रंगों, कल्पनाओं और रचनात्मकता की अनूठी दुनिया देखने का मौका मिल रहा है। प्रदर्शनी में अध्यात्म और प्राकृतिक परिदृश्यों (लैंडस्केप) को प्रमुखता से दर्शाया है।
विज्ञापन


यह कलाकृतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। चौपाल क्षेत्र के रहने वाले युवा कलाकार रजत शर्मा ने अपने चित्रों के माध्यम से प्रकृति की खूबसूरती, उसके विविध रंगों और आध्यात्मिक अनुभूतियों को कैनवास पर उकेरा है। इनकी पेंटिंग्स में रंगों का संयोजन और विषयों की विविधता कला प्रेमियों को आकर्षित कर रही है। कलाकार रजत शर्मा ने बताया कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी कला को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। प्रदर्शनी में लगाई उनकी कलाकृतियों की कीमत 2,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये तक रखी है। ऐसे में कला प्रेमी अपनी पसंद और बजट के अनुसार पेंटिंग्स खरीद भी सकते हैं। प्रदर्शनी में शिमला की परिजा की बनाई कलाकृतियां भी प्रदर्शित की हैं। इनके चित्रों में ज्यादातर स्केच और पेन वर्क शामिल हैं। दोनों कलाकारों के करीब 60 चित्र प्रदर्शनी में लगाए हैं। यह प्रदर्शनी कला प्रेमियों को विभिन्न कला शैलियों और विषयों को करीब से देखने का अवसर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें