फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोर के जानलेवा हमले में घायल महिला ने पीजीआई में तोड़ा दम

Sat, 08 Nov 2025 11:55 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

हमीरपुर सदर थाना से सटे एक क्षेत्र में दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी किशोर के जानलेवा हमले में घायल महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया है। 
विज्ञापन
घायल महिला की माैत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर सदर थाना से सटे एक क्षेत्र में दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी किशोर के जानलेवा हमले में घायल महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया है। पांच दिन तक महिला जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करती रही। शुक्रवार रात को महिला के जीवन की डोर टूट गई। 3 नवंबर को 40 वर्षीय महिला घास काटने खेतों में जा रही थी। इस दौरान एक 14 वर्षीय नाबालिग दुराचार करने के इरादे से महिला पर झपट पड़ा। इस बीच महिला ने बचाव किया और दोनों में छीनाझपटी भी हुई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस दाैरान आरोपी ने हमला कर महिला को लहूलुहान कर दिया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर दराती और डंडे से वार किए। गांव के एक व्यक्ति ने जब महिला को घायल अवस्था में देखा तो परिजनों को सूचित कर उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के लिए ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। मौके से दराती, डंडा, पेन और टूटी हुई स्केल के टुकड़े बरामद हुए थे। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें