फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट दर्द से कराह रही महिला को 25 किमी पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया

Tue, 16 Feb 2021 08:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, न्यूली (कुल्लू)
विज्ञापन
महिला को पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पेट दर्द से कराह रही महिला को परिजनों और ग्रामीणों ने 25 किमी तक पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद तेरह किमी दूर सैंज के एक निजी क्लीनिक में वाहन तक पहुंचाया। अब महिला की हालत स्थित बताई जा रही है। मामला बंजार के दुर्गम गांव मरोड़ का है। मामला सामने आने के बाद सड़क और स्वास्थ्य में बेहतर सुविधाओं के सरकार के दावों की भी पोल खुल गई। महिला को जंगल के रास्ते से गुजरने के बाद निहारनी सड़क तक पहुंचाया गया। इस सफर में करीब पांच घंटे लग गए। 

विज्ञापन

मरोड़ गांव की लीला देवी पत्नी डोला सिंह (60) के पेट में रात को अचानक दर्द उठा। परिजनों ने घरेलू उपचार किया, लेकिन हालत बिगड़ती रही।

जंगल का रास्ता होने के कारण परिजन सुबह का इंतजार करते रहे। सुबह होते ही परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से महिला को सड़क तक पहुंचाया। महिला के पति डोला सिंह ने कहा कि अचानक बीमार होने के कारण लीला देवी को पीठ पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ा है। अगर गांव तक सड़क होती तो उन्हें इतनी परेशानी नहीं होती। गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। हर बार उन्हें सड़क बनाने के आश्वासन ही मिले हैं। गाड़ापारली पंचायत की प्रधान यमुना देवी ने कहा कि दुर्गम गांव के लोग सड़क नहीं होने से परेशानी झेलते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें