फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: नादौन में बावड़ी में डूबने से ढाई साल के प्रवासी बच्चे की मौत

Mon, 10 Mar 2025 11:15 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 हमीरपुर जिले के नादौन में बावड़ी में डूबने से ढाई साल के प्रवासी बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने परिवार के साथ नगर परिषद के वार्ड एक में स्थित बावड़ी के नजदीक झुग्गी में रहता था। 
विज्ञापन
डूबने से माैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन में बावड़ी में डूबने से ढाई साल के प्रवासी बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने परिवार के साथ नगर परिषद के वार्ड एक में स्थित बावड़ी के नजदीक झुग्गी में रहता था। बच्चे के पिता अरविंद साहनी ने बताया कि घटना के समय वह काम पर गया था, जबकि पत्नी रानी कपड़े धो रही थी। बच्चे को पानी में औंधे मुंह गिरे हुए एक अन्य बच्चे ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे बच्चे अनीश ने उसे पानी से बाहर निकाला।

विज्ञापन


इसके बाद संजय और अन्य युवाओं ने बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि घटना के समय बच्चा अकेला था या उसके साथ कोई अन्य भी था। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें