फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गाला की मीठी शुरुआत, अच्छे दाम मिलने से खिल उठे बागवानों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ठाकुफर फल मंडी में डार्क बेरन गाला सेब 250 रुपये प्रति किलो तक बिका
विज्ञापन

कुमारसैन का सेब बेचने के लिए लाया था बागवान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की फल मंडी भट्ठाकुफर में डार्क बेरन गाला किस्म के सेब की धमाकेदार एंट्री हुई। मंडी में गाला किस्म के सेब का हॉफ बॉक्स 2,500 रुपये में बिका। एक हॉफ बॉक्स में करीब 10 से 12 किलोग्राम तक सेब आता है। ऐसे में गाला सेब करीब 210 से 250 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिका।
फसल के अच्छे दाम मिलने से बागवानों के चेहरे खिल उठे। फल मंडी भट्ठाकुफर के आढ़ती मोहन ने बताया कि बुधवार को पहली बार मंडी में डार्क बेरन गाला किस्म का सेब पहुंचा। कुमारसैन का एक बागवान करीब 28 हॉफ बॉक्स सेब बिक्री के लिए लेकर आया था। फसल की गुणवत्ता काफी अच्छी थी। इसी कारण कारोबारियों में इसे खरीदने को लेकर उत्साह रहा और इसकी बोली 2,500 रुपये तक पहुंच गई। फसल के अच्छे दाम मिलने पर बागवान खुशी से झूम उठे। भट्ठाकुफर मंडी में डार्क बेरन गाला ने एंट्री के साथ ही नाशपाती को कीमत के मामले में पीछे छोड़ दिया। आढ़तियों ने बताया कि मंडी में टाइडमैन किस्म के सेब और नाशपाती के सीजन ने भी रफ्तार पकड़ ली है। मंडी में रोजाना करीब 400 से 500 पेटियां सेब और 10 से 12 हजार बॉक्स स्टोन फ्रूट पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



टाइडमैन सेब का बॉक्स 2,650 रुपये तक बिका
फल मंडी भट्ठाकुफर में बुधवार को टाइडमैन किस्म का सेब 1,600 से 2,650 रुपये प्रति फुल बॉक्स बिका जबकि नाशपाती का हॉफ बॉक्स 1,600 से 2,000 रुपये तक बिका। आढ़तियों का कहना है कि फल की गुणवत्ता के अनुसार बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में मंडी में गाला और अन्य किस्मों के सेब तथा नाशपाती की आवक भी बढ़ेगी। उनका कहना है कि फिलहाल मंडी में फसल की आपूर्ति धीमी है। बागवानों के अनुसार मौसम की बेरुखी के कारण इस बार फसल का उत्पादन कम हुआ है। ऐसे में पूरे सीजन फलों के अच्छे दाम बने रहने की उम्मीद है। आढ़तियों ने बागवानों से अपील की है कि वे फसल पूरी तरह तैयार होने के बाद ही उसे मंडी लेकर आएं। इससे उन्हें बेहतर दाम मिलेंगे और बाजार में भी गुणवत्ता बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें