फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लेडीज पार्क में दिव्यांगजनों के लिए बनेगा अलग रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण कार्य पर खर्च होंगे 9 लाख रुपये
विज्ञापन


नगर निगम ने निर्माण कार्य को लेकर शुरूर की तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के लेडीज पार्क में दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग से रास्ता और पार्क बनाया जाएगा। नगर निगम ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम का दावा है कि दो महीनों के भीतर यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

नगर निगम की प्रस्तावित योजना के अनुसार रास्ता और पार्क बनाने में करीब 9 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम का दावा है कि दिव्यांग व्यक्तियों को सुगमता से आने–जाने में सहायता मिले, इसके लिए रास्ते को व्हील चेयर-फ्रेंडली बनाया जाएगा। इसके साथ ही अलग से बैठने के लिए पार्क का विस्तार होगा। बैठने के अलावा उचित व्यवस्था, साफ-सफाई और हरियाली को लेकर भी काम किया जाएगा। नगर निगम का कहना है कि यह पहल सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। अभी तक लेडीज पार्क में आम लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था है, दिव्यांगजनों के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
लेडीज पार्क में दिव्यांगजनों के लिए अलग से 9 लाख रुपये की लागत से पार्क और पाथवे बनाया जाएगा। इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा छोटा शिमला के ब्राकहॉस्ट में भी सामान्य लोगों को बैठने के लिए पार्क का निर्माण करवाया जाएगा।
-सुरेंद्र चौहान, नगर निगम महापौर शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें