फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: सड़क किनारे मृत मिला सांभर, कटे हुए थे सींग, वन विभाग ने पुलिस को दी शिकाय

Tue, 23 Dec 2025 12:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

बिलासपुर उपमंडल सदर के अंतर्गत वन बीट क्षेत्र कुड्डी में सड़क किनारे सांभर का शव मिला है। सांभर के सींग कटे पाए गए हैं, जिससे शिकार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
सांभर(सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर उपमंडल सदर के अंतर्गत वन बीट क्षेत्र कुड्डी में सड़क किनारे सांभर का शव मिला है। सांभर के सींग कटे पाए गए हैं, जिससे शिकार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस थाना बरमाणा में अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार वन खंड अधिकारी समीर मोहम्मद अपनी टीम के साथ नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान जब टीम कुड्डी क्षेत्र के पास पहुंची तो सड़क के किनारे एक सांभर मृत अवस्था में मिला। प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि सांभर के सींग काटे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वन विभाग ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पूरे मामले से अवगत कराया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सांभर का इस तरह मृत अवस्था में मिलना और उसके सींगों का कटे होना शिकार की ओर इशारा करता है। आशंका है कि शिकारियों ने सींग काटकर शव को सड़क किनारे फेंक दिया हो, जिससे पहचान छिपाई जा सके। विभाग ने एहतियातन शव को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद नियमानुसार उसे दफना दिया गया। रेंज अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना बरमाणा में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें