फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलुज नदी में सेल्फी लेते वक्त पैर फिसलने से डूबा युवक, मौत

Sun, 28 Jan 2018 10:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुमारसैन(रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन

सतलुज नदी के किनारे दोस्तों के साथ गणतंत्र दिवस की छुट्टी मना रहे दसवीं के छात्र की सेल्फी लेने के चक्कर में डूबकर मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा बीते शुक्रवार को कुमारसैन में हुआ।

विज्ञापन


छात्र की तलाश में देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। थाना प्रभारी कुमारसैन सन्नी ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।  

पुलिस के अनुसार कुमारसैन का आर्यन (16), पुत्र अशोक काल्टा गांव भनालग, पंचायत डीब तहसील कुमारसैन अपने दोस्तों के साथ सैंज-लूहरी मार्ग के पास सतलुज किनारे घूमने गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सतलुज में 200 मीटर दूर मिला शव

आर्यन सतलुज किनारे दोस्तों के साथ सेल्फी ले रहा था। अचानक उसका पैर फिसला और वह सतलुज नदी में डूब गया। सूचना मिलते ही विधायक राकेश सिंघा, जिप सदस्य रीना ठाकुर, एसडीएम, पुलिस थाना कुमारसैन, होमगार्ड मौके पर पहुंचे।

पुलिस और प्रशासन के रेस्क्यू दल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शनिवार सुबह घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर शव मिला।  एसडीएम कुमारसैन नीरज गुप्ता ने बताया कि देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। शनिवार सुबह युवक का शव मिला है। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को दस हजार की फौरी राहत राशि जारी की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें