फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर को पत्नी ने दी जान, रात के समय पति ने भी खा लिया जहर

Mon, 15 May 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की मौत का सदमा पति बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने जहरीला पदार्थ निगल जान देने की कोशिश की। घटना हिमाचल के बैजनाथ उपमंडल की बही पंचायत के गांव घाड़ की है, जहां पत्नी द्वारा आत्महत्या करने से आहत पति ने भी जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुासर फोटोग्राफी का काम करने वाले पति सुदर्शन कुमार ने भी शनिवार देर रात कोई जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगाने की कोशिश की। सुदर्शन को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

इस घटना से बही पंचायत में सनसनी फैल गई। बहरहाल, बैजनाथ पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट पुलिस को बरामद नहीं हुआ है और न ही टांडा में भर्ती पति बयान देने की हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में पत्नी ने जहर खाकर दे दी थी जान

जानकारी के अनुसार बही पंचायत के घाड़ गांव की 30 वर्षीय गगनदीप कौर ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के तुरंत बाद गगनदीप को उपमंडलीय चिकित्सालय लाया गया, जहां नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया गया।

लेकिन रास्ते में ही गगनदीप ने दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत के बाद देर रात सुदर्शन कुमार ने भी किसी जहरीले पदार्थ का सेवन करके अपनी जान देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि सुदर्शन महाकाल में फोटोग्राफी की दुकान करता है और करीब सात वर्ष पूर्व उसकी शादी गगनदीप कौर से हुई थी। दंपति के तीन बेटे हैं, जिसमें से दो जुड़वा हैं। 

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। महिला के मायके वालों के बयान लिए जा रहे हैं। डीएसपी ने बताया कि मृतका के पति की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें