फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली में कुत्तों के झुंड ने व्यक्ति को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीठ पर काटा, पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत
विज्ञापन

लावारिस कुत्तों को शेल्टर होम भेजने का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के उपनगरों में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर के संजौली बाजार में वीरवार शाम एक व्यक्ति पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


संजौली के रहने वाले राजकुमार अपने पालतू कुत्ते के साथ बाजार में टहल रहे थे। इसी बीच लावारिस कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। राजकुमार को पीठ पर कुत्तों ने काटा है। इस घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल हो गया। घटना के बाद पीड़ित संजौली चौकी पहुंचा और वहां पर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में व्यक्ति ने कहा कि एक महिला जो लावारिस कुत्तों के लिए एक एनजीओ संचालित करती हैं, वह कुत्तों को खाना खिला रही थी कि इसी बीच जब वह वहां से गुजरे तो कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। पीड़ित ने महिला से इस बारे में बात करने की कोशिश की तो उल्टा बहस करने लगी। उन्होंने बताया कि खुले में खाना देने वाले लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़ित ने पुलिस चौकी संजौली में दी शिकायत पत्र में मांग की है कि बाजार घूम रहे लावारिस कुत्तों को जल्द पकड़कर शेल्टर होम भेजा जाए। लावारिस कुत्तों द्वारा काटने के रोजाना दर्जनों मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें