फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी में लेखा अकादमी की प्रदर्शनी में 150 फोटो प्रदर्शित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हॉल में राष्ट्रीय लेखा परीक्षा एवं लेखा अकादमी की ओर से भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग की वार्षिक फोटोग्राफी प्रदर्शनी शुरू हुई।
विज्ञापन


प्रदर्शनी के फोटोग्राफ प्रतियोगिता हर वर्ष करवाई जाती है। इसमें विभाग के अधिकारी और उच्चाधिकारी भाग लेते हैं। इस वर्ष इसमें 950 फोटोग्राफ आए थे जिनमें में से 150 फोटाग्राफ चुने गए और प्रदर्शनी में रखे गए। यह फोटो विभाग की वेबसाइट और एप के माध्यम से मंगवाए गए थे। प्रदर्शनी में लगाए फोटोग्राफ सिविल सेवक प्रसनजीत, हर्षल और तान्या मिश्रा सहित 150 फोटोग्राफरों के हैं। यह फोटो डेली लाइफ, प्रेरणादायक, सिक्रेट जियोमैट्री और मूवमेंट ऑफ स्टिलनेस विषय पर आधारित हैं। प्रतियोगिता में दो निर्णायकों ने विजेताओं का चुनाव किया है। फोटोग्राफी एंड मूवी कमेटी की सचिव एवं सिविल सेवक वैदेही गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का मकसद विभाग के अधिकारियों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करना है। प्रदर्शनी 4 सितंबर तक चलेगी। इसमें स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए नि:शुल्क एंट्री रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें