फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snake Bite: कांगड़ा के खैरियां गांव में नौ साल के बच्चे को जहरीले सांप ने काटा, पांच दिन बाद हुई मौत

Tue, 20 Aug 2024 04:10 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर (कांगड़ा)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक बच्चे को सांप ने काट लिया। परिजन बच्चे को अस्पताल तो ले गए, लेकिन बच्चे की पांच दिन बाद मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कांगड़ा के ब्लॉक फतेहपुर की ग्राम पंचायत बगडोली के वार्ड सात गांव खैरियां में सांप के काटने से एक बच्चे की मौत हो गई। जिसमें परिजनों के साथ-साथ हर कोई सदमे में है। जानकारी के मुताबिक 12 अगस्त की रात को नौ वर्षीय आयुष कुमार पुत्र रमन कुमार खैरियां बिस्तर पर सोया हुआ था। जिसे रात तकरीबन साढ़े 11 बजे जहरीले सांप ने डस लिया।

विज्ञापन


हालांकि सांप को परिजनों द्वारा मार दिया गया। सांप के डंसने के बाद बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों द्वारा बिना समय गंवाए उसे राजा के तालाब के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों के मना करने के बाद परिजन बच्चे को पठानकोट ले गए।

पठानकोट में दो दिन वेंटिलेटर पर रखा गया। किंतु कोई भी रिस्पॉन्स न मिलने पर डॉक्टरों द्वारा उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन बच्चे को टांडा अस्पताल ले जाया गया। वहां पांच दिन बाद बच्चे की मौत हो गई। मृतक आयुष का भाई पीयूष भी शारीरिक तौर पर विकलांग है। वहीं, क्षेत्र वासियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि दुखों के पहाड़ झेल रहे मृतक आयुष के परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान 
  • सांप के डसने पर तुरंत इंसान को सांप से दूर करें और एंबुलेंस बुलाएं। 
  • सांप दिल के नीचे वाले हिस्से में डसे तो तुरंत उस इंसान को लिटा दें। 
  • जहर फैलने से रोकने के लिए उस व्यक्ति को शांत रखें। 
  • सांप के डसने वाली जगह को ढीली और साफ पट्टी से ढंक दें।  
  • घाव के आसपास कोई ज्वेलरी, धागा बंधा है तो तुरंत खोलकर हटा दें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें