फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बंदर ने बुजुर्ग का चश्मा छीना और फिर चबाकर फेंक दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में उपायुक्त कार्यालय के पास एक बंदर ने बुजुर्ग व्यक्ति का चश्मा छीनकर तोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

यह घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति पैदल जा रहे थे। इस दौरान अचानक एक बंदर उन पर झपटा और उनका चश्मा छीनकर भाग गया। बुजुर्ग ने चश्मा बचाने की कोशिश की लेकिन बंदर तेजी से वहां से निकल गया। आसपास मौजूद लोगों ने भी चश्मा छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन बंदर पानी की टंकियों के ऊपर लगी जालियों पर चढ़ गया। वहां बैठकर उसने चश्मे को दांतों से चबाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते उसे तोड़ दिया। काफी देर तक लोग नीचे खड़े होकर बंदर को देखते रहे लेकिन उसने चश्मा वापस नहीं किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बंदर को चश्मा चबाते हुए देखा जा सकता है। लोगों का कहना है कि शहर में बंदरों की समस्या लगातार बढ़ रही है। इससे पहले भी बंदरों के लोगों से खाने-पीने का सामान, चश्मा और मोबाइल छीनने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें