फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों की मांगों पर जल्द बुलाई जाए बैठक : गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबित मांगों को पूरा करवाने का किया आग्रह संशोधित वेतनमान के अनुसार ग्रैच्युटी और लीव इनकैशमेंट करें जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राज्य बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम ने बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन प्रबोध सक्सेना से आग्रह किया है कि वह पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र बैठक बुलाएं। फोरम के प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर एएस गुप्ता (भूतपूर्व मेंबर टेक्निकल) ने बताया कि पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांगों में 2016 से संशोधित वेतनमान के अनुसार ग्रैच्युटी, लीव इनकैशमेंट और पे फिक्सेशन का एरियर जारी करना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को उनका हक समय पर न मिलने के कारण उनमें रोष है।
विज्ञापन


गुप्ता ने आरोप लगाया कि मार्च माह से पेंशनरों से बिजली बिलों पर दी जाने वाली सब्सिडी काटी जा रही है, जोकि मुख्यमंत्री के सार्वजनिक बयानों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि किसी उपभोक्ता की सब्सिडी समाप्त नहीं की है और 125 यूनिट तक की सुविधा जारी है, लेकिन वास्तविकता इसके उलट है। कई बुजुर्ग पेंशनर अपने हक की प्रतीक्षा करते हुए स्वर्ग सिधार चुके हैं, जबकि उनके परिवारों को अब तक लंबित भुगतान नहीं मिला है। इससे पेंशनरों के परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। फोरम ने चेयरमैन से अपील की है कि वह पेंशनरों की समस्याओं पर आमने-सामने चर्चा के लिए एक सप्ताह के भीतर बैठक करें। इससे पेंशनरों को राहत मिलेगी और बोर्ड के प्रति उनका विश्वास बहाल होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें