फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बिना बताए देहरादून से शिमला आए व्यक्ति को भिजवाया घर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला पुलिस की तत्परता हो रही प्रशंसा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। छोटा शिमला क्षेत्र में अज्ञात एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ अवस्था में घूम रहे व्यक्ति को पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया। 26 अप्रैल की रात पुलिस थाना छोटा शिमला को सूचना मिली कि नेगी ढाबा के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और व्यक्ति से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान व्यक्ति की पहचान कर पुलिस टीम ने तत्परता से उनके परिजनों का पता लगाकर उसके भाई से संपर्क स्थापित किया। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस टीम ने इस व्यक्ति को सुरक्षित बस स्टैंड पहुंचाकर देहरादून जाने वाली बस में बैठाया। आगे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए बस के कंडक्टर को परिजनों का संपर्क नंबर भी उपलब्ध करवाया। इसके साथ ही बस और कंडक्टर का विवरण भी परिजनों के साथ साझा किया गया। मंगलवार सुबह संबंधित व्यक्ति के परिजनों ने पुलिस थाना छोटा शिमला को सूचित किया कि वह सुरक्षित देहरादून पहुंच गए हैं। उन्होंने पुलिस के इस कार्य की सराहना करते हुए आभार जताया है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि जिला शिमला पुलिस ने जनता की सुरक्षा और सहायता के प्रति निरंतर संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें