फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी में लोक कला के चित्र जीत रहे दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गेयटी के टेवरन हॉल में चल रही सीरिन स्ट्रोक्स चित्रकला प्रदर्शनी में लोक कला के चित्र लोगों का दिल जीत रहे हैं। प्रदर्शनी में दिल्ली से आई तीन महिला कलाकारों ने 200 से अधिक चित्र प्रदर्शित किए हैं। इनमें पेन और स्कैच से बनाए चित्र और डॉट पेंटिंग शामिल है। डॉट पेंटिंग को स्टिपलिंग और पॉइंटिलिज्म कहा जाता है। इसके साथ ही प्रदर्शनी में हाथ से बने उत्पाद स्लिंग बैग, क्लच, टोट बैग, मेज के लिए छोटी पेंटिंग्स, बुकमार्क सहित अन्य चीजें भी बिक्री के लिए रखी हैं। प्रदर्शनी में दिल्ली की मोनिका सिंह, स्वागतिका मोहंती और नोएडा की रेनू उमराव की वाटर कलर तथा एक्रेलिक शैली के चित्रों को प्रदर्शित किया है। यह प्रदर्शनी 30 अप्रैल तक चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें