फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ में कैद गांव में इलाज को तड़प रही महिला

Mon, 15 Feb 2016 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर(लाहौल स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के लाहौल के दुर्गम क्षेत्र मयाड़ घाटी के गांव खंजर में एक महिला इलाज के लिए तड़प रही है। गैंगरिंग बीमारी से पीड़ित इस महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंगरेट के डॉक्टर ने तत्काल उपचार के लिए घाटी से बाहर रेफर कर दिया है। महिला को एक माह से हाथ की उंगलियों में गैंगरिंग की शिकायत है।
विज्ञापन


घाटी में बर्फबारी के कारण आवाजाही बिल्कुल बंद है इसलिए वहां से निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की जरूरत है, लेकिन अभी तक हेलीकॉप्टर नहीं मिलने से महिला बीमारी से परेशान है। उड़ान समिति तिंगरेट के प्रभारी चंद्रगुप्त ने बताया कि डॉक्टर की ओर मरीज को घाटी से बाहर रेफर किए जाने के बारे में एक सप्ताह पहले ही जिला प्रशासन को फोन व तिंगरेट में पुलिस के वायरलेस पर भी जिला प्रशासन को सूचना दे दी है।

उधर, सिस्सू हेलीपैड के अंतर्गत यंगलिंग गांव के 70 वर्षीय हिरा लाल की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। सिस्सू पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश कटोच ने इस मरीज को भी सिस्सू हेलीपैड से जल्द निकालने की बात कही है। महिला मरीज को तत्काल तिंगरेट हेलीपैड के माध्यम से वहां से निकालने के लिए मयाड़ घाटी के लोगों ने जिला प्रशासन व सरकार से गुहार लगाई है। उदयपुर उपमंडल से 30 किलोमीटर दूर मयाड़ घाटी के खंजर गांव में 54 वर्षीय ननदेई गैंगरिंग से पीड़ित है।
विज्ञापन


चिकित्सकों के मुताबिक इस रोग का समय पर इलाज न हो तो मरीज को हाथ भी खोना पड़ सकता है। इस बार सर्दी के मौसम में तिंगरेट हेलीपैड के लिए तिंदी और उदयपुर के साथ महज एक ही संयुक्त उड़ान हुई है। महिला मरीज के बेटे रंजीत ने बताया कि उनकी मां के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा है। तिंगरेट हेलीपैड के प्रभारी चंद्रगुप्त ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर जिला प्रशासन को जानकारी दे दी है।

वहीं वारपा पंचायत के पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश ने रावा हेलीपैड सहित घाटी के तमाम हेलीपैडों के लिए उड़ान की मांग की है। विधायक लाहौल स्पीति रवि ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जीएडी सचिव को निर्देश दिए हैं कि लाहौल में मरीजों व जरूरतमंद लोगों के लिए हेलीकॉप्टर भेजने में कोई कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें