फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चमियाना में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए बनेगा छात्रावास

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण कार्य के लिए 11 करोड़ मंजूर, अभी एक करोड़ ही सरकार ने किए जारी, शेष राशि कीदरकार
विज्ञापन


एडिशनल ब्लॉक के टॉप फ्लोर पर होगा छात्रावास का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए 54 करोड़ की लागत से बन रहे एडिशनल ब्लॉक में छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 11 करोड़ मंजूर कर दिए हैं लेकिन इसमें से एक करोड़ ही अभी जारी हुए हैं।
जून तक इस प्रोजेक्ट का कार्य पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है। इसमें टॉप फ्लोर पर छात्रावास का निर्माण होना है। मंजूरी की राशि समय से जारी हुई तो ही यह प्रोजेक्ट तय समय में पूरा हो सकेगा। हालांकि निर्माण कर रही केंद्र की एजेंसी ने छात्रावास के होने वाले कार्य के लिए ड्राइंग आदि बनाने का कार्य पूरा कर लिया लेकिन इसके लिए मंजूर बजट की शेष राशि जल्द जारी होना जरूरी है। यदि बजट आने में देरी हुई तो इससे निर्माण कार्य अटक सकता है। इससे पूरे एडिशनल ब्लॉक को अस्पताल प्रबंधन को सौंपे जाने की समय सीमा बढ़ानी पड़ सकती है। इसी ब्लॉक में अस्पताल की ऑटोमेडिट लैब, ब्लड बैंक और इसके साथ ही छात्रावास के लिए कमरों का निर्माण कार्य होना है। यह सभी इस नए भवन में तभी शिफ्ट होंगे जब निर्माण कार्य पूरा होगा। छात्रावास का कार्य बाद में जोड़ा गया है, इसके लिए सरकार से बजट भी स्वीकृत किया जा चुका है। अब बजट आने का क्रम जारी रहना बेहद जरूरी है, जिससे काम समय से पूरा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्माण कर रही एजेंसी को दे दिए हैं एक करोड़

चमियाना अस्पताल के प्राचार्य डाॅ. बृज शर्मा ने कहा कि सरकार से छात्रावास निर्माण को 11 करोड़ मंजूर हुए हैं। इसमें से आए एक करोड़ रुपये निर्माण कर रही एजेंसी को दे दिए हैं। सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से चमियाना अस्पताल के कार्य के लिए किसी भी तरह की आर्थिक तंगी न होने देने का पूरा भरोसा मिला है। इसके लिए बजट बराबर मिलता रहा है। इसलिए छात्रावास निर्माण को भी समय से बजट आएगा और तय समय पर निर्माण कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें