फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विंटर सीजन में धर्मपुर से शिमला के लिए चलेगी हॉलिडे स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के तकनीकी विंग ने सभी स्टेशनों से एक नवंबर तक मांगी विजिबिलिटी रिपोर्ट
विज्ञापन

अनुमति मिलते ही शुरू होगा एक और गाड़ी का संचालन

भारती शर्मा
शिमला। विंटर टूरिस्ट सीजन में शिमला घूमने आने वाले सैलानियों का सफर आसान बनाने के लिए रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। टकसाल के पास रेलवे पुल क्षतिग्रस्त होने से कालका-शिमला रेलमार्ग पर प्रभावित हुई ट्रेनों की आवाजाही के बीच अब धर्मपुर से शिमला रेलवे स्टेशन तक हॉलिडे स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना है।

रेलवे बोर्ड के तकनीकी विंग ने इस बारे सभी स्टेशनों से एक नवंबर तक विजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में ट्रेन संचालन के लिए परिस्थितियां अनुकूल पाए जाने और आवश्यक अनुमति मिलने के बाद इस विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया जा सकेगा। विंटर सीजन में शिमला पहुंचने वाले पर्यटकों की बढ़ती संख्या और रेल यात्रा की मांग को देखते हुए रेलवे दूसरी अतिरिक्त ट्रेन चलाने की संभावना भी तलाश रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हॉलिडे स्पेशल ट्रेन शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या और मांग का आकलन किया जाएगा। यदि यात्रियों का दबाव अधिक रहता है तो धर्मपुर से शिमला के बीच दूसरी अतिरिक्त ट्रेन भी चलाई जा सकती है। इससे पर्यटकों के साथ स्थानीय यात्रियों को भी शिमला पहुंचने के लिए अधिक विकल्प मिल सकेंगे।
विज्ञापन


दरअसल बरसात के दौरान टकसाल के समीप रेलवे पुल क्षतिग्रस्त होने से कालका-शिमला रेलमार्ग पर नियमित रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। बीते वर्ष इन दिनों कालका और शिमला के बीच हॉलिडे स्पेशल सहित सात ट्रेनों का संचालन हो रहा था जबकि मौजूदा समय में धर्मपुर से शिमला के बीच केवल एक ट्रेन चल रही है। ऐसे में शिमला पहुंचने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कालका और आसपास के क्षेत्रों से शिमला आने वाले पर्यटकों को पहले सड़क मार्ग से धर्मपुर पहुंचना पड़ता है। इसके बाद यहां से ट्रेन के जरिये शिमला तक का सफर करना पड़ रहा है। एक ही ट्रेन उपलब्ध होने और विंटर सीजन में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से इसमें यात्रियों का दबाव भी बढ़ गया है। मौजूदा समय में ट्रेन लगभग पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है।
विज्ञापन



विंटर सीजन में बढ़ेगी पर्यटकों की आवाजाही
बर्फबारी और पर्यटन सीजन के चलते शिमला आने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है। ऐसे में धर्मपुर से शिमला के बीच अतिरिक्त ट्रेन का संचालन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है। रेलवे की इस पहल से पर्यटकों को सुविधाजनक सफर का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। साथ ही मौजूदा एकमात्र ट्रेन पर यात्रियों की निर्भरता भी कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें