फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा, इराक में फंसा है हिमाचली युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
इराक में चल रहे आतंकी संघर्ष के बीच बिलासपुर जिले का एक युवक वहां पर फंसा हुआ है। लेकिन, नाम के अलावा उसकी कोई पहचान नहीं हो पा रही। इराक में सेवारत जिला बिलासपुर के दिलाराम नाम के व्यक्ति के पते का सही सत्यापन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


जिस वजह से प्रशासन भी असमंजस में फंसा हुआ है। केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने उपायुक्त बिलासपुर को पत्र भेजकर दिला राम नामक इस शख्स के बारे में जानकारी मांगी है। लेकिन, स्थायी पता या इराक का पता नहीं होने के कारण जानकारी मुहैया नहीं हो पा रही।

उपायुक्त डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि उक्त व्यक्ति का इराक में स्थित आवास तथा प्रदेश में स्थित स्थायी पता सही न होने के कारण इनका सत्यापन मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने मांगी जानकारी, पहले भी फंस चुके हैं युवक

उधर, उपायुक्‍त ने उक्त व्यक्ति के सगे-संबंधियों के साथ-साथ आम लोगों से भी अपील की है कि यदि इस बारे कोई जानकारी हो तो वे उपायुक्त कार्यालय के दूरभाष नंबर 01978-224688 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसेक अलावा व्यक्तिगत तौर पर उनके कार्यालय में तीन दिन के भीतर संपर्क कर सकते हैं। ताकि इस व्यक्ति के सही नाम व पते की जानकारी सरकार को भेजकर इसका सत्यापन किया जा सके।

गौरतलब है कि इससे पहले भी हिमाचल के चार युवक इराक में फंसे थे जिन्हें सुरक्षित देश वापस लाया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें