फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी के मालरोड पर एक करोड़ रुपये से बनेगा हेल्थ पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब शिमला ने शुरू किया सौंदर्यीकरण का काम, हरियाली के बीच सेहत और सुकून का मिलेगा एहसास
विज्ञापन

पार्क के विकास कार्य का विधायक ने किया भूमि पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक मालरोड पर अब लोगों को सैर-सपाटे के साथ सुकून के पल बिताने के लिए एक बेहतर जगह मिलेगी। रोटरी टाउन हॉल के सामने स्थित नगर निगम पार्क को हेल्थ पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए रोटरी क्लब शिमला ने सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है।
एक करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाले इस पार्क में हरियाली के बीच लोगों को समय बिताने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने पर भी जोर रहेगा। पार्क के विकास कार्य का भूमि पूजन समारोह शनिवार को हुआ। इसमें शिमला के विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, पार्षदों सहित अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस पहल का उद्देश्य मालरोड पर स्थित सार्वजनिक स्थल को नया स्वरूप देकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए अधिक आकर्षक और उपयोगी बनाना है।
विज्ञापन


मालरोड शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में नगर निगम पार्क को हेल्थ पार्क के रूप में विकसित करने की पहल लोगों को खुले वातावरण में समय बिताने का अवसर देगी। हालांकि पार्क में कौन-कौन सी विशेष सुविधाएं विकसित की जाएंगी, इसका विस्तृत ब्योरा अभी सामने नहीं आया है। रोटरी क्लब शिमला इस परियोजना के तहत पार्क का सौंदर्यीकरण करेगा।
विज्ञापन





स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना लक्ष्य

रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष अर्जुन गोयल ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य केवल पार्क का सौंदर्यीकरण करना नहीं बल्कि शहरवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। हेल्थ पार्क के माध्यम से लोगों को नियमित व्यायाम करने, प्रकृति से जुड़ने और मानसिक सुकून पाने के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। रोटरी क्लब की यह पहल रोटरी वर्ष 2026-27 की थीम क्रिएट लास्टिंग इंपैक्ट यानी स्थायी प्रभाव उत्पन्न करें के अनुरूप है। इस अवसर पर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा, डिप्टी गवर्नर सचिन वर्मा और एसजेवीएन लिमिटेड के प्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें