फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी भविष्य की झलक, नन्हे वैज्ञानिकों ने जीता दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडी स्कूल गंज बाजार में वार्षिक विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन, मॉडल बने आकर्षण
विज्ञापन

डीडीयू के डॉ. विनोद गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के सनातन धर्म सभा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गंज बाजार में वीरवार को वार्षिक विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर भविष्य की झलक दिखाई। कार्यक्रम में डीडीयू शिमला के डॉ. विनोद गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य और सभा के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की ओर से संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, वाणिज्य, आईटी, कंप्यूटर, ड्राइंग, पेंटिंग और क्राफ्ट सहित विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रदर्शित किए। मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उन्हें अपने-अपने मॉडलों की विशेषताओं और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा, लगन और मेहनत की सराहना की। इस अवसर पर सभा के प्रधान अजय सूद, वरिष्ठ उपप्रधान दीपक लाल सूद, उपप्रधान गोपाल डोरा, सचिव धर्मपाल पुरी, वरिष्ठ उपसचिव सतपाल शर्मा, उपसचिव अशोक सोहल, स्कूल प्रबंधक रक्षित भगरा, स्कूल उपसचिव विशाल सूद और सदस्य चेतन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बने ये मॉडल
विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की ओर से तैयार स्मार्ट परिवहन एवं सहायक प्रणाली, वर्षा जल संग्रहण प्रणाली, मल-जल शोधन संयंत्र, हिम सुरक्षा, आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली, मानव हृदय और मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बसाने से संबंधित मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की संभावनाओं को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें