हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना के तहत पंचायत सलाओं के कामलू गांव में एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर अपने बुजुर्ग माता-पिता की पिटाई कर डाली। व्यक्ति ने घर में खूब हंगामा किया। घर का दरवाजा तोड़ डाला, घर की कुर्सियां फेंक दीं। यही नहीं घर में मौजूद अपनी भांजी के साथ मारपीट करके उसे छत से फेंकने की कोशिश की। हालात जब बेकाबू हो गए तो बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने ही बेटे की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। कामलु गांव के एक बुजुर्ग व्यक्ति ने भराड़ी थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके दो बेटे हैं। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे वह अपनी पत्नी, पोते और दोहती के साथ घर पर मौजूद था। इस दौरान उसका छोटा बेटा राजेंद्र कुमार शराब के नशे में घर पहुंचा। घर में गाली-गलौज करने लगा।