फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में माथा टेकते ही हुआ दर्दनाक हादसा, मौत

Tue, 22 Apr 2014 09:18 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शीश नवाते एक श्रद्धालु की सिर पर गुंबद गिरने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह आरती के बाद यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


श्रद्धालु अपने परिवार के साथ मंदिर में माथा टेकने आया था। हादसे का शिकार हु़ए इस श्रद्धालु की पहचान सुरेंद्र कुमार पुत्र मंगतराम (49) निवासी गियाणा कलां, धर्मशाला (कांगड़ा) के रूप में हुई है।

सुरेंद्र सीपीडब्ल्यूडी में नौकरी करता था। मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे मंदिर में आरती हुई। आरती के बाद सुरेंद्र माथा टेकने के लिए झुका, तभी अचानक सीमेंट का गुंबद उसके सिर पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 फुट ऊपर से गिरा गुंबद

करीब 35 फुट ऊपर से भारी गुंबद गिरने से सुरेंद्र का सिर फट गया। श्रद्धालुओं और अन्य लोगों ने सुरेंद्र को न्यास की एंबुलेंस में बड़सर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद एसडीएम बड़सर सोनिया ठाकुर घटनास्थल पर पहुंची। मंदिर न्यास प्रशासन ने मंदिर अधिकारी से हादसे की रिपोर्ट मांगी है। इसी बीच, शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

थाना प्रभारी शशीपाल ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। मंदिर न्यासाध्यक्ष सोनिया ठाकुर ने बताया कि गुंबद गिरने से यह हादसा हुआ है। प्रथम दृष्टया लगता है कि बंदर के झूलने से गुंबद गिरा है। मंदिर अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें